Gold Silver Price Today: सोना धड़ाम, चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे आया, चेक करें आज का दाम
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: शुक्रवार की तुलना में सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है
- सिल्वर का रेट 250000 रुपये के नीचे आ गया है

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का रेट 3422 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी का रेट 13000 रुपये से अधिक लुढ़क चुका है। जिसकी वजह से चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे चला आया है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
क्या है आज गोल्ड का रेट? (Gold Price Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार की सुबह 150768 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार की दोपहर में गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से अबतक गोल्ड की कीमतों में 3422 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
सर्राफा बाजार में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150164 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138130 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 113076 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चांदी का रेट 2.50 लाख रुपये के नीचे आया (Silver Price Today)
आज सिल्वर की कीमतों में तो भारी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट 241160 रुपये के स्तर पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का रेट 254950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, तब से अबतक चांदी की कीमतों में 13790 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का रेट 25000 रुपये कुछ चंद दिनों में गिरा
2 जून को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुलियंस मार्केट में 156296 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उसके मुकाबले आज सोमवार को सोने का दाम 5528 रुपये लुढ़क चुका है। वहीं, चांदी का रेट 2 जून को 266200 रुपये के स्तर पर था। सिल्वर की कीमतों में तब से अबतक 25040 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
क्यों गिर रहा है सोने का रेट?
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी का असर सोने और चांदी की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल का रेट बढ़ने की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। यही कारण है कि सेंट्रल बैंक्स ब्याज दर बढ़ाने पर लगातार विचार कर रहे हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव बुलियंस मार्केट पर दिखता है।
घरेलू स्तर की बात करें तो डिमांड में गिरावट का असर देखा जा रहा है। शादियों का सीजन बीत चुका है। नया सीजन भी काफी दूर है। मौजूदा परिस्थितियों का असर सोने की कीमतों में पर साफ देखने को मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


