Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज बढ़ गए दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: सोने का रेट सोमवार की तुलना में आज मंगलवार को बढ़ गया है
- इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने नई कीमतें जारी कर दी हैं

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। गोल्ड का रेट आज 1816 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ गया है। जिसकी वजह से 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1.52 लाख रुपये को क्रॉस कर गया है। इससे पहले कल यानी सोमवार को शुक्रवार की तुलना में सोने का रेट काफी गिर गया। बता दें, लम्बे समय से गोल्ड का रेट 1.50 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये के रेंज में बना हुआ है।
कितना है 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट? (Gold Price Today)
24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 152584 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 151973 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 22 कैरेट गोल्ड का रेट 139767 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 114438 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बता दें, 14 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 89262 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चांदी का क्या चल रहा रेट? (Silver Price Today)
सोमवार का तुलना में चांदी का रेट भी बढ़ा है। चांदी का रेट आज 4447 रुपये चढ़ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार को चांदी 245607 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले कल यानी सोमवार को चांदी का रेट 241160 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव जारी
पिछले कुछ हफ्तों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कीमतें किसी दिन ऊपर जा रही हैं। तो किसी दिन नीचे आ रही हैं। इसके पीछे की वजह मौजूदा वैश्विक परिस्थिति है। युद्ध शुरू होने के बाद से गोल्ड की तेज रफ्तार पर लगाम लग गया है। एक समय सर्राफा बाजार में सोने का रेट 170000 रुपये को क्रॉस कर गया था।
सरकार ने टैक्स में किया इजाफा
भारत सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा किया है। सरकार ने 6 प्रतिशत से बढ़ाकर टैक्स को 15 प्रतिशत कर दिया है। पिछले महीने सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 9 प्रतिशत बढ़ा दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही एक साल तक सोना और चांदी ना खरीदने की अपील लोगों से कर चुके हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


