Gold Silver Price Today: सोने हुआ 3190 रुपये आज सस्ता, चांदी का दाम सर्राफा बाजार में 19850 रुपये गिरा
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है
- गोल्ड का रेट आज 3190 रुपये गिर गया है
- वहीं, चांदी का दाम 19850 रुपये सस्ता हो गया है

Gold Silver Price Today: आज बुलियंस मार्केट में भी सोने और चांदी का रेट बहुत अधिक गिर गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 3190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लुढ़ककर 158159 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गयाा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट सर्राफा बाजार में 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 19850 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
गोल्ड का क्या रेट? (Gold Rate Today)
23 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 157526 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का दाम 144874 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118619 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92523 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
चांदी का क्या है लेटेस्ट प्राइस? (Silver latest price)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का रेट आज शुक्रवार को लगभग 20,000 रुपये की गिरावट के बाद 267500 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं, कल सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 287350 रुपये प्रति किलोग्राम था।
आज क्यों गिरा सोने और चांदी का रेट? (Why today gold silver price falls)
शुक्रवार को सरकार ने लम्बे समय के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अब महंगाई बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। कल यानी गुरुवार को होलसेल इंफ्लेशन के आंकड़े आए थे। साढ़े तीन साल के बाद अप्रैल के महीने में थोक महंगाई दर इस स्तर पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी जल्द गिरावट शायद देखने को मिले। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट आज लुढ़क गया। अधिक ब्याज दर और महंगाई के आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों के लिए अच्छी बात नहीं है।
इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी लगातार तेजी ने निवेशकों को सोने और चांदी से मोह भंग कर दिया है। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट घट गया है।
मौजूदा परिस्थितियों में क्या करें निवेशक
सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट और तेजी के बीच एक्सपर्ट्स की सलाह सामने आई है। एक्सपर्ट्स ने राय दी है कि इस समय सोने से दूरी ही निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है।
पीएम ने भी गोल्ड से दूरी बनाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जबतक बहुत जरूरी नहीं हो तब तक सोने और चांदी को ना खरीदा जाए। पीएम ने लोगों से पेट्रोल और डीजल को बचाने का आग्रह किया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


