Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों तेजी देखने को मिली है
- बुधवार की शाम के मुकाबले गोल्ड और सिल्वर का रेट बढ़ गया है

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। परसों शाम के मुकाबले आज सोने और चांदी का रेट बढ़ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार की सुबह 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले बुधवार की शाम को गोल्ड का रेट 156072 रुपये के स्तर पर था। यानी तब से अबतक कीमतों में 971 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, गुरुवार को बुलियंस मार्केट में छुट्टी की वजह से नई कीमतें जारी नहीं की गई थी।
चांदी का रेट 3049 रुपये हुआ महंगा (Silver Price Today)
बुधवार के शाम की तुलना में आज सिल्वर का रेट काफी बढ़ गया है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज शुक्रवार को दोपहर को 263966 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले बुधवार की शुाम को चांदी का रेट 260917 रुपये प्रति किलोग्राम था। परसों के मुकाबले आज चांदी का रेट 3043 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Price Updates)
आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 156414 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143851 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 117782 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 91870 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
ऊपर दिए गए रेट में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।
सोने और चांदी के रेट में स्थिरता क्यों? (Gold Silver Rate)
मौजूदा समय में सोने का रेट 158000 रुपये से 156000 रुपये के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी का रेट भी 272000 रुपये से 260000 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे की वजह मौजूदा परिस्थितियां है। ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी है। यही वजह है कि सोने और चांदी के रेट लगभग स्थिर हो चुके हैं।
अगर यही स्थिति आगे भी बनी रही तो सोने का रेट गिर सकता है। तेल की कीमतों में जारी उछाल गोल्ड की रफ्तार के लिए बुरी खबर है। महंगाई बढ़ने का बुरा असर सोने की खरीद पर पड़ता है।
सरकार ने बढ़ाया टैक्स
मौजूदा समय में सरकार भी नहीं चाहती है कि लोग अधिक गोल्ड खरीदे हैं। उसके पीछे की वजह डॉलर का रुपये की तुलना में मजबूत होना है। सरकार ने बीते दिनों गोल्ड पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। पीएम मोदी ने भी एक साल तक सोना और चांदी ना खरीदने की अपील लोगों से कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


