Gold Silver Price today: सोने का दाम 1% गिरा, चांदी का भाव 11700 रुपये हुआ कम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price today: एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है
  • तो वहींं, MCX पर सोने और चांदी का रेट गिर गया है
  • सोना 1 प्रतिशत सस्ता हो गया है
Gold Silver Price today: सोने का दाम 1% गिरा, चांदी का भाव 11700 रुपये हुआ कम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर का रेट आज लुढ़क गया है। कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर लगता है कि ब्याज दरों में हुए इजाफे से लम्बे समय तक कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चल रही बातचीत पर भी है। एमसीएक्स जुलाई 2026 सिल्वर फ्यूचर्स का रेट 11700 रुपये या फिर 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 279458 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं, गोल्ड फ्यूचर्स 2026 जून का रेट 1600 रुपये या फिर 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 160355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले सत्र में सोने और चांदी की फ्लैट क्लोजिंग एमसीएक्स पर हुई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में लगातार गिर रहा है सोने का दाम (Gold Silver Price in international markets)

वहीं, अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो वहां भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने का रेट 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4613.19 डॉलर पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 3.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 80.93 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया है। प्लेटिनम के रेट में 1.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2021.75 डॉलर के स्तर पर आ गया।

बुलियंस मार्केट में भी क्या है सोने का रेट? (Gold rate today)

आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 129816 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 119168 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में सोने का रेट 129872 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट शहर में 119048 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

एक्सपर्ट्स की सलाह मौजूदा समय में ना खरीदें सोना और चांदी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड की नजर इस समय पर चीन में हो रही मीटिंग और डॉलर इंडेक्स पर टिकी हुई है। एक्सपर्ट्स नए निवेशकों को मौजूदा समय में सोने पर दांव लगाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,