होली के दिन ₹5682 महंगी हुई चांदी, सोने के दाम में भी बढ़ोतरी, चेक करें आज का भाव

Mar 04, 2026 10:31 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price: सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की तलाश में निवेशक सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके चलते बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं में तेज उछाल देखने को मिला।

होली के दिन ₹5682 महंगी हुई चांदी, सोने के दाम में भी बढ़ोतरी, चेक करें आज का भाव

Gold Silver Price: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब सीधे कमोडिटी बाजार पर दिखने लगा है। सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की तलाश में निवेशक सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके चलते बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं में तेज उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की तेजी के बीच बुलियन बाजार चमक उठा।

कितना है भाव

MCX पर अप्रैल वायदा सोना ₹2,157 यानी 1.33% की तेजी के साथ ₹1,63,265 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1,61,108 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोना 1.60% तक उछलकर ₹1,63,700 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं मई वायदा चांदी ₹5,682 यानी 2.14% की बढ़त के साथ ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम पर खुली। सत्र के दौरान चांदी 2.61% चढ़कर ₹2,72,248 प्रति किलो तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में जोरदार वापसी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 1% उछलकर 5,138 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने में करीब 19% की तेजी आ चुकी है। 2025 में आई बड़ी उछाल के बाद भी मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता इसे और सहारा दे रही है।

चांदी की कीमतें

चांदी की बात करें तो इसमें भी जोरदार रिकवरी देखी गई। स्पॉट सिल्वर करीब 1.4% की तेजी के साथ 83 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। हालांकि पिछले सत्र में इसमें तेज गिरावट आई थी, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव ने कीमतों को फिर संभाल लिया। साल 2026 में अब तक चांदी 16% से ज्यादा चढ़ चुकी है, जिससे यह निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम की बड़ी वजह मध्य-पूर्व में बढ़ता युद्ध तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई नौसैनिक और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बयान के बाद बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई। डॉलर मजबूत होने के बावजूद सोने-चांदी में तेजी यह दिखाती है कि निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों में पैसा लगा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर तनाव कम नहीं होता, तब तक सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी से कदम उठाने और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,