Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है
  • शुक्रवार के मुकाबले सिल्वर का रेट 2000 रुपये से अधिक बढ़ गया है
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों उछाल देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से नई कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार के मुकाबले आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को गोल्ड की कीमतों में 268 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी का दाम भी बढ़ा हुआ है।

क्या है आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 158354 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट सर्राफा बाजार में आज 157987 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145298 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

18 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 118967 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92794 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2.70 लाख रुपये के करीब चांदी (Silver Price Today)

बुलियंस मार्केट में आज चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बुलियंस मार्केट में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 269754 रुपये है। वहीं, शुक्रवार की दोपहर में चांदी का रेट 267433 रुपये प्रति किलोग्राम था। शुक्रवार की तुलना में चांदी का दाम 2321 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। बता दें, शनिवार और रविवार को छुट्टी की वजह से बुलियंस मार्केट में नई कीमतें जारी नहीं की गई थी।

सोना-चांदी आयात करना महंगा (Gold Silver import duty)

सरकार ने पिछले सप्ताई सोने और चांदी पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया था। पहले 6 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी सोने और चांदी पर लगती थी। जोकि अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। यानी 9 प्रतिशत का इजाफा इंपोर्ट ड्यूटी में हुआ है।

सोने और चांदी के मार्केट में भी अस्थिरता

युध्द शुरू होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में काफी अस्थिरता है। उससे पहले लगातार सोने का रेट बढ़ रहा था। लेकिन उसके बाद से ही उथल-पुथल जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल ने भी सोने के बाजार पर बुरा असर डाला है। बढ़ती महंगाई और डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी ने गोल्ड मार्केट के सेंटीमेंट को झकझोर दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स