सोना ₹175000 और चांदी ₹330000 तक जाएगा? तेजी ने फिर बदला माहौल
Gold Silver Price Today: शुक्रवार को एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने का भाव सर्राफा बाजार में शुक्रवार की शाम को 150882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी का 244929 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी।

Gold Silver Price Today: शुक्रवार को एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने का भाव सर्राफा बाजार में शुक्रवार की शाम को 150882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी का 244929 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी। इस तेजी के बाद अब निवेशकों के मन में एक बार फिर संशय बन गया है कि आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर का रेट कहां जा कर रुकेगा?
कहां तक जाएगा सोने का भाव
एक्सपर्ट्स के अनुसार गोल्ड का रेट 175000 रुपये के स्तर तक आने वाले सत्रों में जा सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड इस समय बुलिश ट्रेंड को दिखा रहा है। उनका कहना है कि सोने का भाव अगर 147000 रुपये के पार बना रहा तो यह बुलिश ट्रेंड आगे भी देखने को मिलेगा।
सोने का टारगेट प्राइस - 175000 रुपये
स्टॉप लॉस - 147000 रुपये है।
चांदी की क्या स्थिति?
सिल्वर का रेट अपने आल टाइम हाई 420048 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचने के बाद तेजी से नीचे आया। हालिया गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी करने का एक बेहतर मौका लेकर आया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चांदी की कीमतों में कोई भी गिरावट निवेशकों के लिए इन्वेस्टमेंट का मौका लेकर आएगी।
चांदी का टारगेट प्राइस - 330000 रुपये
स्टॉप लॉस - 245000 रुपये
सोने और चांदी की कीमतों में क्यों आई थी गिरावट
ईरान और अमेरिका के बीच हुई सकारात्मक बातचीत और डॉलर के मजबूत होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। घरेलू बाजार की बात करें तो यहां शादियों के सीजन की वजह से डिमांड में इजाफा हुई है। इसका भी असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखा है।
अपने आल टाइम रेंज पर पहुंचने के समय पर इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि कहीं सोना और चांदी आम - आदमी की पहुंच से बाहर ना हो जाएं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे की कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में निवेश या बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


