Gold Silver Price Today: सोने का रेट 2783 रुपये बढ़ा, चांदी हुआ 10963 रुपये महंगा, चेक करें आज का दाम
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में अप्रैल के महीने में भारी तेजी देखने को मिली है
- जहां गोल्ड का रेट इस दौरान 2783 रुपये बढ़ गया है
- वहीं, चांदी के रेट में 10963 रुपये का इजाफा हुआ है

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। इंडियन बुलियंस मार्केट में एक बार फिर से सोने का रेट 151000 रुपये के पार पहुंच गया है। अप्रैल में अबतक गोल्ड की कीमतों में 2783 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। बता दें, कल यानी गुरुवार के मुकाबले चांदी का रेट भी काफी बढ़ चुका है।
24 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट (Gold Rate Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150535 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138444 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 113355 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88417 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, कल के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 97 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया है।
चांदी का रेट कितना बढ़ा? (Silver Rate Today)
ibjrates के अनुसार चांदी का रेट 255200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को चांदी का रेट 251385 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। कल के मुकाबले चांदी का रेट 3815 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है।
अप्रैल के महीने में 2783 रुपये महंगा हुआ गोल्ड (Gold Price today)
4 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148357 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। तब से अबतक कीमतों में 2783 रुपये का इजाफा हुआ है। 4 अप्रैल से अबतक चांदी की कीमतों में 10963 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है। बता दें, 4 अप्रैल को बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट 244237 रुपये प्रति किलोग्राम था।
शादियों के सीजन में बढ़ा सोने का रेट
भारत में एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर डिमांड में इजाफा हो रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह यह है भी है।
वैश्विक स्तर पर क्या है कारण
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद भी बढ़ गई है। ईरान अमेरिका के प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। ऐसे में अगर कोई समझौता होता है यह विश्व के लिए अच्छे संकेत होंगे। इससे कच्चे तेल का रेट घटेगा। दुनिया के बाजारों में स्थिरता की वजह से ग्रोथ रेट में इजाफा होगा। और इन सब का पॉजिटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोना और चांदी जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


