Gold-Silver के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 13 दिन में ₹32327 उछली चांदी और सोना ₹7287
Gold Silver Price 13 Jan.: जीएसटी समेत चांदी अब 270629 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी इस नए साल के महज 13 दिनों में 32327 रुपये उछल चुकी है। जबकि, सोना 7287 रुपये महंगा हुआ है।
Gold Silver Price 13 Jan.: सर्राफा बाजारों में आज भी चांदी के भाव में भारी उछाल है। जबकि, सोने में मामूली बढ़त है। दोनों कीमती धातुएं एक और नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। चांदी एक झटके में जहां 5971 रुपये उछली वहीं, सोना महज 25 रुपये महंगा हुआ है। इस उछाल के साथ ही चांदी इस नए साल के महज 13 दिनों में 32327 रुपये उछल चुकी है। जबकि, सोना 7287 रुपये महंगा हुआ है।
आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 257283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी अब 270629 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 140482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।
सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 256776 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 140449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना और चांदी दोनों ऑल टाइम हाई पर हैं।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी महज 32 रुपये बढ़कर 139919 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 144116 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड 31 रुपये महंगा होकर 128682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुच गया है। जीएसटी संग यह 132542 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड में 25 रुपये की तेजी है। आज यह 105362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 108522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 19 रुपये चढ़ा है। आज यह 82182 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 84647 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



