Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Apr 13, 2026 10:12 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोने का भाव आज 1,51,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर खुला। जबकि, MCX पर चांदी की कीमत 2.5% गिरकर 2,37,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आग गई। 

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today: ईरान-अमेरिका युद्ध के बढ़ते तनाव और पाकिस्तान में हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने से आज सुबह के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोने का भाव आज 1,51,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर खुला और कुछ ही मिनटों में 1,51,457 रुपये प्रति 10 ग्राम के को छू गया। जबकि, MCX पर चांदी की कीमत 2.5% गिरकर 2,37,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आग गई। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,723.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी यहां दो प्रतिशत टूटकर 74.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर महंगाई की चिंताओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। इसमें ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे मध्य पूर्व में छह सप्ताह से चल रहे युद्ध को रोकने की उम्मीदों को झटका लगा है। इस झटके का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर उस जहाज को रोकेगा, जिसने ईरान को कोई फीस दी है। वहीं, अमेरिकी सेना ने सोमवार से नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की है।

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल

यूनियन बैंक प्रिवी के एशिया में Discretionary Portfolio Management के प्रमुख परास गुप्ता का कहना है कि वीकेंड की घटनाओं ने नाजुक सीजफायर को खतरे में डाल दिया है और संभवतः युद्ध को लंबा खींच देंगे। हालांकि, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव युद्ध की शुरुआत की तुलना में अब कम है, लेकिन असली परीक्षा सोमवार को लंदन के बाजार खुलने पर होगी।

एनरिच मनी के एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतें 1,48,000 रुपये से 1,46,000 रुपये के सपोर्ट बैंड से ऊपर बनी हुई हैं। इस जोन से नीचे की गिरावट 1,40,000 रुपये से 1,36,000 रुपये तक बढ़ सकती है। यहा से फिर से मजबूत खरीदारी की संभावना है।

दूसरी ओर एएनजेड बैंकिंग ग्रुप लिमिटेड की वरिष्ठ कमोडिटी रणनीतिकार डैनियल हाइन्स को संदेह है कि सोना पिछले सप्ताह के निचले स्तर 4,650 डॉलर को छू सकता है, लेकिन अंततः इन स्तरों पर टिका रहेगा।

बता दें कि फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से सोना लगभग 11 प्रतिशत गिर चुका है। शुरुआती हफ्तों में लिक्विडिटी संकट के कारण निवेशकों को अन्य नुकसानों की भरपाई के लिए सोना बेचना पड़ा था। हाल ही में, धीमी आर्थिक वृद्धि पर बढ़ते फोकस ने उच्च मुद्रास्फीति के जोखिम का मुकाबला किया है, जिससे सोने को कुछ राहत मिली है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,