सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा, चेक करें आज का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है
  • चांदी का रेट कल के मुकाबले 3000 रुपये से अधिक गिर चुका है
सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोना कल के मुकाबले सस्ता हो गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 900 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। जिसके बाद बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157722 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सोने का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

कितना है चांदी का रेट? (Silver Price Today)

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। कल सोमवार को चांदी का रेट 269754 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि आज मंगलवार को 266350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। यानी कल के मुकाबले चांदी की कीमतों में 3404 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है रेट? (Gold Price today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट्स के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 157090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144473 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118292 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज 26 मई को 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92267 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

MCX से इंटरनेशनल मार्केट तक गिरा सोने और चांदी का रेट (MCX Gold Silver Price)

आज मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का आज रेट आज करीब आधा प्रतिशत और चांदी का रेट एमसीएक्स पर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर का रेट नीचे गिरा है।

क्यों गिरा है सोने और चांदी का रेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान पर अमेरिका ने आज सुबह एक बार फिर से हमला कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में तकरार बढ़ने की संभावना अधिक है। इससे कच्चे तेल का रेट फिर से और बढ़ सकता है। जिससे दुनिया भर में महंगाई में इजाफा होगा। अगर महंगाई बढ़ती है तो उसका बुरा असर गोल्ड पर पड़ता है। अमूमन सोने को महंगाई विपरीत कारक के तौर पर देखा जाता है। लेकिन अगर महंगाई बढ़ती है तो इसका साफ मतलब हुआ कि सोने के रेट पर बुरा असर पड़ेगा।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।