Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी का दाम 10000 रुपये से अधिक लुढ़का
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है
- सिल्वर का रेट 10000 रुपये से अधिक घट चुका है

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का आज 1876 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है। चांदी की कीमतों में कल मुकाबले 10,564 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इससे सोमवार को गोल्ड और सिल्वर के दाम बढ़ गए थे। बता दें, पिछले कुछ समय से सोने औ चांदी की कीमतों में ओवरआल गिरावट ही देखने को मिली है।
24 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है आज रेट (Gold Price Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144788 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले सोमवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ज का रेट 146664 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। बता दें, शुक्रवार को दाम 144941 रुपये था।
बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 144208 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 132626 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 108591 रुपये प्रति और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 84701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चांदी का क्या है आज दाम? (Silver Price Today)
इंडियन बुलियंस मार्केट में आज 1 किलोग्राम चांदी का रेट 227235 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को चांदी का रेट 237799 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज सिल्वर का रेट एक किलोग्राम पर 10564 रुपये लुढ़क चुका है।
क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट के पीछे की सबसे बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स है। डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों को रुख गोल्ड और सिल्वर से इतर डॉलर इंडेक्स की तरफ है। बता दें, जब से युद्ध शुरू हुआ है सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
सरकार ने टैक्स भी बढ़ाया
केंद्र सरकार की तरफ से गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को बीते दिनों बढ़ा दिया गया था। अब सोना आयात करने पर 15 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी देनी पड़ती है। इससे पहले यह 6 प्रतिशत था। बता दें, बीते महीने पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि सोना खरीदने से कम से कम 1 साल अभी बचें।
(यह निवेश करने की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई वजहें होती है। किसी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


