Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है
  • सोने का रेट 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है
Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: कल यानी गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कल शाम की तुलना में आज शुक्रवार की दोपहर में सोने का दाम 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है। बता दें, Ibjarates की तरफ से सोम से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे और फिर शाम को कीमतों का ऐलान किया जाता है।

क्या चल रहा है गोल्ड का रेट? (Gold Price Today)

आज 5 जून को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156086 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी कल शाम की तुलना में सोने का दाम 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।

23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Rates Today)

आज शुक्रवार को बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 153573 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 141238 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। 18 कैरेट गोल्ड का दाम 115643 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का दाम 90201 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट (Silver Price Today)

बुलियंस मार्केट में शुक्रवार की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 261088 रुपये था। आज शुक्रवार को यह लुढ़ककर 254950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। यानी 24 घंटे से भी कम के समय में चांदी का रेट 6138 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है। बीते 5 कारोबारी दिन में पहली बार सिल्वर का रेट 260000 रुपये के नीचे आया है। हालांकि सोने का रेट लगभग इसी स्तर पर बना हुआ है। बता दें, ऊपर दिए गए रेट में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।

पीएम सोना और चांदी ना खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद सोने की इंपोर्ट ड्यूटी को केंद्र सरकार ने 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

पीएम की अपील के पीछे की वजह मौजूदा स्थिति है। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से भारत का इंपोर्ट बिल काफी बढ़ चुका है। ऐसे में गोल्ड भी भारी मात्रा में आयात करना पड़ जाए तो इससे देश के फॉरेक्स रिजर्व पर बुरा असर पड़ेगा। इसी को बचाने के लिए यह अपील की गई है।

वैश्विक अस्थिरता की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार और चढ़ाव जारी है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।