₹4200 सस्ती हुई चांदी, सोने के रेट में बदलाव, चेक करें लेटेस्ट भाव

Mar 11, 2026 09:25 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share

चांदी की कीमत 4,275 रुपये, या 1.53 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है।

₹4200 सस्ती हुई चांदी, सोने के रेट में बदलाव, चेक करें लेटेस्ट भाव

Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 4,275 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 4,275 रुपये, या 1.53 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है।

सोने के दाम में इजाफा

हालांकि, सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये, या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

एक्सपर्ट की राय

विश्लेषकों ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच 'सुरक्षित-निवेश' वाली परिसंपत्ति के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ने से सोने की कीमतों को सहारा मिला, जबकि चांदी पर दबाव बना रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ''बुधवार को सोने में तेजी का रुख रहा। ईरान संघर्ष में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने के बीच सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्ति के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ने से इसे सहारा मिला।''

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा तनाव में बढ़ोतरी सोने जैसी पारंपरिक 'सुरक्षित-निवेश' वाली परिसंपत्तियों के लिए लगातार एक सकारात्मक कारक के रूप में काम करती रहेगी। हालांकि, विदेशी बाजारों में सर्राफा की कीमतें नीचे चल रही थीं। हाजिर सोना (हाजिर सोना) मामूली रूप से टूटकर 5,189.05 डॉलर प्रति औंस रह गया, और चांदी 1.59 डॉलर, या 1.8 प्रतिशत के नुकसान के साथ 86.69 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,