सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Price Today 30 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज तेजी दर्ज की गई है।

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price Today 30 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज तेजी दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 146,217 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 142,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 3,275 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 145631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 3,261 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 142,370 रुपये थी।

वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज सोमवार को 133,935 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 130,935 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 3,000 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 690 रुपये की तेजी है और यह 148,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

आज का चांदी का भाव

आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 227,992 रुपये है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 221647 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 6,345 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 229,620 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 1240 रुपये की तेजी है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

MCX में जून एक्सपायरी वाले सोने के दाम 0.27% की गिरावट के साथ ₹1,46,850 प्रति 10 ग्राम पर खुले, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹1,47,255 था। कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेज गिरावट देखी गई और यह ₹3,043 यानी करीब 2.06% टूटकर ₹1,44,212 के इंट्राडे लो तक पहुंच गई। हालांकि बाद में इसमें जोरदार रिकवरी आई और यह ₹1,49,250 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो ₹1,995 या लगभग 1.35% की बढ़त दर्शाता है। वहीं, MCX चांदी के दाम 0.06% की मामूली बढ़त के साथ ₹2,28,106 प्रति किलोग्राम पर खुले, जबकि पिछला बंद भाव ₹2,27,954 था। शुरुआत में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन जल्द ही चांदी के दाम संभल गए और दिन के दौरान मजबूती के साथ ऊपर की ओर कारोबार करते नजर आए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,