Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold silver price silver jumps by rs 8775 to cross rs 2 lakh expected to reach rs 3 lakh
सोना-चांदी भाव: सिल्वर ₹8775 उछलकर 2 लाख के पार, ₹3 लाख पर पहुंचने की उम्मीद

सोना-चांदी भाव: सिल्वर ₹8775 उछलकर 2 लाख के पार, ₹3 लाख पर पहुंचने की उम्मीद

संक्षेप:

Gold Silver Price 17 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। चांदी के भाव एक झटके में 8775 रुपये उछलकर बिना जीएसटी 200750 रुपये प्रति किलो के रेट से खुला।24 कैरेट गोल्ड का रेट अब 936 रुपये उछलकर 132713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Dec 17, 2025 12:25 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 17 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। चांदी के भाव एक झटके में 8775 रुपये उछलकर बिना जीएसटी 200750 रुपये प्रति किलो के रेट से खुला। जीएसटी समेत चांदी 206772 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब 936 रुपये उछलकर 132713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत अब यह 136694 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को चांदी बिना जीएसटी 191975 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 131777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अबतक सोना 56973 रुपये उछल चुका है। जबकि, चांदी 114733 रुपये उछल चुकी है।

300000 तक पहुंच सकती है चांदी

वेंचुरा के हेड ऑफ कमोडिटी एंड सीआरएम, एनएस रामास्वामी ने जोर देकर कहा कि चांदी की आपूर्ति में कमी और बदलती मांग की प्रोफाइल कीमतों को काफी ऊपर धकेल सकती है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा, "चांदी 100 डॉलर प्रति औंस - लगभग 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम -तक बढ़ सकती है, लेकिन निवेशकों को यह याद रखना चाहिए कि चांदी में जबरदस्त तेजी के बाद अक्सर तेज गिरावट आती है। और जब आपूर्ति अंततः मांग के बराबर पहुंच जाएगी, तो वह चांदी के शिखर का संकेत होगा।"

ऑल टाइम हाई पर चांदी

आज चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 933 रुपये चढ़कर 132182 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 136147 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 857 रुपये उछलकर 121565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 125211 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 702 रुपये की तेजी के साथ 99535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 102521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 547 रुपये चढ़ा है। आज यह 77637 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 79966 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।