
Gold Silver Price 7 Jan.: सोने के भाव नरम, चांदी एक नई ऊंचाई पर, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price 7 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में जहां मामूली गिरावट है, वहीं नए चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी जीएसटी समेत चांदी अब 253425 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 140713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gold Silver Price 7 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में जहां मामूली गिरावट है, वहीं चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 2894 रुपये उछलकर 246044 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। जीएसटी समेत चांदी अब 253425 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 140713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 45 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 136615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।
मंगलवार को चांदी बिना जीएसटी 233150 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 136660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 1546 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, आज 7 जनवरी को बिना जीएसटी चांदी 246044 रुपये की नई ऊंचाई पहुंची है।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 44 रुपये टूटकर 136068 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 140150 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 42 रुपये सस्ता होकर 125139 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 128893 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड में 34 रुपये की गिरावट है। आज यह 102461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 105534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 26 रुपये गिरा है। आज यह 79920 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 82317 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





