सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, 1126 रुपये गोल्ड और 2074 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, 1126 रुपये गोल्ड और 2074 रुपये सस्ती हुई चांदी

संक्षेप:

Gold Silver Price 14 Nov.: अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1129190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 165475 रुपये प्रति किलो पर है।  गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 162730 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 126554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Nov 14, 2025 01:08 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Price 14 Nov.: आज 24 कैरेट सोने का भाव 1126 रुपये सस्ता होकर 125428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1129190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 165475 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 2074 रुपये टूटकर 160656 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 162730 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 126554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 5446 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 17444 रुपये गिर चुके हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1121 रुपये सस्ता होकर 124926 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 128673 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1031 रुपये टूट कर 114892 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 118338 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 845 रुपये की गिरावट के साथ 94071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 96893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 659 रुपये गिरा है। आज यह 73375 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 75576 रुपये पर है।

इस साल सोना 49688 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 74639 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।