सोना-चांदी अभिषेक-ईशान जैसे कर रहे थे बैटिंग, ऐसा क्या हुआ बन गए संजू सैमसन

Feb 16, 2026 07:48 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Review: 22 गज के पिच पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जहां ताबड़तोड़ बैटिंग से गेंदबाजों के पसीने निकाल रहे हैं तो कुछ दिनों पहले तक सोना-चांदी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों की तरह कारोबारियों से लेकर खरीदारों तक को हैरान-परेशान कर रहे थे, लेकिन अभिषेक-ईशान बने सोना-चांदी संजू सैमसन बन गए?

सोना-चांदी अभिषेक-ईशान जैसे कर रहे थे बैटिंग, ऐसा क्या हुआ बन गए संजू सैमसन

Gold Silver Review: क्रिकेट के मैदान की 22 गज के पिच पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जहां ताबड़तोड़ बैटिंग से गेंदबाजों के पसीने निकाल रहे हैं तो कुछ दिनों पहले तक सोना-चांदी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों की तरह कारोबारियों से लेकर रिटेल खरीदारों तक को हैरान-परेशान कर रहे थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अभिषेक-ईशान बने सोना-चांदी संजू सैमसन बन गए?

सबसे पहले बात सोने-चांदी के पिछले प्रदर्शन की। महंगाई की पिच पर सोना (Gold) और चांदी (Silver) की जोड़ी ने साल 2025 से लेकर 29 जनवरी 2026 तक, जो बल्लेबाजी की है, उससे पूरी दुनिया में आाज भी इन्हीं के चर्चे हैं। पहले तेजी के और अब लुढ़कने के।

​चांदी: द पावर हिटर

​चांदी टी-20 मोड में खेल रही है। पिछले एक साल में चांदी ने जो 'छक्के-चौके' लगाए हैं, वो अविश्वसनीय हैं। ​पिछले साल (2025) के स्कोरकी बात करें तो चांदी ने लगभग 167% से 170% की धमाकेदार पारी खेली। जनवरी 2026 के अंत में चांदी एमसीएक्स पर सर्वोच्च स्कोर (All-time High) ₹4,20,000 प्रति किलो को हिट कर चुकी थी।

पहले बरपाया कहर, अब क्यों गए दोनों सिहर

लेकिन, हाल ही में बड़ी 'गुगली' (करेक्शन) आई है और भाव ₹2.45 लाख के आसपास खेल रहे हैं, लेकिन इसकी आक्रामक बैटिंग अभी भी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है।

​सोना: द डिपेंडेबल वॉल

​सोना वह खिलाड़ी है, जो पिच पर टिककर खेलता है। यह चांदी जैसा रिस्की नहीं है, लेकिन भरोसा पूरा देता है। ​पिछले साल (2025) के स्कोर की बात करें तो सोने ने 2025 में लगभग 70% का रिटर्न दिया। जहां महंगाई (CPI) का स्कोर बहुत कम (करीब 1-3%) रहा, वहां सोने ने निवेशकों को मालामाल कर दिया।

​सोने ने जनवरी 2026 में ही ₹1,80,000 प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक शिखर छुआ। अभी एमसीएक्स पर सोना ₹1.56 लाख के आसपास 'डिफेंसिव' बैटिंग कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में सोना, चांदी से भी बेहतर 'स्ट्राइक रेट' दिखा सकता है।

​पिच की स्थिति: महंगाई बनाम रिटर्न

​महंगाई की इस धीमी पिच पर, जहां बैंक FD या अन्य पारंपरिक निवेश 6-7% पर 'सिंगल' ले रहे हैं, वहीं सोना और चांदी ने सेंचुरी और डबल सेंचुरी मारी है। भारत में हालिया महंगाई दर (CPI) काबू में रही है, लेकिन ट्रंप के बाउंसर, चीन की कसी हुई फिल्डिंग, डॉलर की मजबूती की गेंदों पर इन दोनों धातुओं के कदम पीछे खिंचने पर मजबूर कर दिए हैं। पिछली 12 पारियों में अधिकतर में इनका प्रदर्शन फीका रहा। खासकर चांदी का फार्म तो संजू सैमसन की तरह हो गया।

पिछली 12 पारियों में कैसा रहा सोने-चांदी का प्रदर्शन

सिल्वर की पारी: पूरा T20 ड्रामा

30 जनवरी: –₹40,636, बड़ा झटका

1 फरवरी: –₹73,599, पहले ही ओवर में भारी नुकसान

2 फरवरी: –₹29,255, लगातार दबाव

3 फरवरी: +₹27,496, जोरदार वापसी

4 फरवरी: +₹18,497, मोमेंटम जारी

5 फरवरी: –₹28,123, फिर बड़ा विकेट

6 फरवरी: –₹9,410, गिरावट जारी

9 फरवरी: +₹8,736, रिकवरी की कोशिश

10 फरवरी: +₹5,435, स्थिर खेल

11 फरवरी: +₹7,349, अच्छे रन

12 फरवरी: –₹7,316, विकेट गिरा

13 फरवरी: –₹16,700, डेथ ओवर में बड़ा नुकसान

गोल्ड की पारी

30 जनवरी: –₹9,545, शुरुआती झटका

1 फरवरी: –₹17,098, बहुत बड़ा झटका

2 फरवरी: +₹49, मुश्किल से रन

3 फरवरी: +₹2,783, वापसी

4 फरवरी: +₹5,096, अच्छा खेल

5 फरवरी: –₹4,123, गिरावट

6 फरवरी: –₹424, हल्का नुकसान

9 फरवरी: +₹2,798, रन बनने शुरू

10 फरवरी: +₹1,379, स्थिरता

11 फरवरी: +₹1,067, संयमित खेल

12 फरवरी: –₹1,672, दबाव

13 फरवरी: –₹2,885, झटके पे झटका

​क्या करें निवेशक

चांदी : अगर आप रिस्क लेने वाले खिलाड़ी हैं, तो चांदी की 'पावर हिटिंग' आपके काम की है। लेकिन संभलकर, इसमें 'विकेट' (कीमतों का गिरना) भी बहुत तेजी से गिरता है।

सोना : अगर आपको लंबी पारी खेलनी है और पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखना है, तो सोने की 'क्लासिक बल्लेबाजी' पर भरोसा करें।

विशेष टिप: इस मैच में 'स्टॉप लॉस' का हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि उतार-चढ़ाव की गेंदें कभी भी बाउंसर मार सकती हैं!

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,