Gold Rate Today: 17500 रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड, क्या आ गया फिर से दांव लगाने का सही समय

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: सोने का भाव इस सप्ताह अपने न्यूनतम स्तर से 17500 रुपये तक बढ़ गया है
  • जिसके बाद से निवेशकों के मन में चल रहा है कि क्या एक बार फिर से गोल्ड की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिलेगी? 
Gold Rate Today: 17500 रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड, क्या आ गया फिर से दांव लगाने का सही समय

Gold Rate Today: इजरायल-ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। गोल्ड की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते सोने की कीमतें फ्लैट ही रही हैं। हालांकि, सप्ताह के न्यूनतम स्तर से अगर देखें तो गोल्ड का भाव 17500 रुपये बढ़ गया है। भारत में एमसीएक्स गोल्ड रेट कल शुक्रवार को 147270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। जोकि सप्ताह के न्यूनतम स्तर 129595 रुपये की तुलना में 17500 रुपये अधिक है।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरा है दाम

सोने की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। COMEX गोल्ड रेट 4500 डॉलर प्रति आउंस के स्तर के ऊपर पहुंच कर बंद हुआ। भले ही यह 4500 डॉलर को पार कर गया है। लेकिन इसके बाद भी इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह गोल्ड की कीमतों में 1.85 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल की कीमतों का असर

एसएस वेल्थस्ट्रीट से जुड़ी एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 120 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 93 डॉलर डॉलर के आस-पास आ गया है। जिसकी वजह से मंहगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। यही वजह है कि गोल्ड अपने न्यूनतम स्तर से 17500 रुपये रिकवर करने में सफल रहा है।

क्या यह गोल्ड खरीदने का है सही समय?

Enrich Money के सीईओ कहते हैं, “अगर गोल्ड का रेट 4600 डॉलर के पार रहता है तो यह 4680 डॉलर से 4750 डॉलर तक जा सकता है। ऐसी स्थिति में गोल्ड का रेट 4850 रुपये तक पहुंचने सकता है। वहीं, अगर गिरावट का ट्रेंड रहा और रेट 4300 डॉलर के नीचे आया तब की स्थिति में यह 4100 डॉलर या 4150 डॉलर के जोने में आ सकता है।” एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परस्थितियों में सोने की कीमतों में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है। कोई भी गिरावट बिकवाली की ओर और तेजी खरीदारी की ओर ले जाएगा।

सोने का भाव : कौन से फैक्टर्स हैं महत्वपूर्ण

एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा कहती हैं कीमतों में गिरावट के पीछे मैक्रो और क्रॉस एसेट प्रेशल है। एक्सपर्ट का कहना है कि यूएस ट्रेजरी यील्ड में तेजी की वजह से गोल्ड के प्रति लोगों का रुझान कम हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,