सोने का भाव नीचे गिरकर आया 1.29 लाख रुपये, ये रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज गुरुवार 16 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही
  • सोना सर्राफा बाजार में 20 रुपये सस्ता हुआ है
  • बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,41,180 रुपये पर कारोबार कर रहा है
Poonawalla Gold loan

Gold Price Today: आज गुरुवार 16 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। सोना सर्राफा बाजार में 20 रुपये सस्ता हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,41,180 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,320 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,41,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोने का भाव 90 रुपये सस्ता होकर 1,41,80 रुपये पर बंद हुआ।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 16 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,29,350 रुपये रहा।

सोने का भाव24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)
दिल्ली1,41,1801,29,320
मुंबई1,41,3601,29,480
उत्तर प्रदेश1,42,2361,30,040
बिहार1,41,2201,29,350
मध्य प्रदेश1,41,5701,29,760
राजस्थान1,41,5701,29,760

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का भाव 17 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,29,480 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी की लखनऊ में सोने का भाव 1,41,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30, 400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोने का भाव 90 रुपये सस्ता होकर 1,42,250 रुपये पर बंद हुआ।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई को लेकर बढ़ी चिंता रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर टोल लगाने का प्रस्ताव वापस ले लिया, लेकिन ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत शुरू नहीं करता तो अगले हफ्ते उसके पावर प्लांट और पुलों पर हमला किया जा सकता है। इससे ग्लोबल मार्केट में टेंशन बढ़ गई है। अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची रहती हैं तो महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रख सकता है। इसका असर सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोने का भाव नीचे गिरकर आया 1.29 लाख रुपये, ये रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट