Gold Rate Today: दूसरे नवरात्रि के दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये कितने कम हुए दाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: देश मे नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है
  • नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है
  • देश के घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है

gold price today
Gold Rate Today: नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold Rate Today: देश मे नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है। नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों 1700 रुपये तक कम हुए। 24 कैरेट सोने का भाव 1.50 लाख रुपये के नीचे आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.36 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

सोना-चांदी क्यों हुआ सस्ता?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई में अमेरिका के शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। यमन में हूतियों के हमले के बाद यह बयान आया है। इससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पैदा होने की आशंका है।

वहीं, चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर में करीब 23 टन सोना खरीदा। यह लगभग तीन साल में उसकी सबसे बड़ी मंथली खरीद बताई गई है। इन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

MCX पर भी फिसले सोने-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह बजे सोने का वायदा भाव 0.41 फीसदी गिरकर 1,51,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 2,25,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 149,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,250 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 149,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,330 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,233 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,343 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,527 रुपये प्रति 10 ग्राम

गहने खरीदने से पहले जान लें ये बात

सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता जरूर देखें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भावों में ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स शामिल हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए दुकान पर अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Rate Today: दूसरे नवरात्रि के दिन सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-यूपी-बिहार का रेट