Gold Price Today: सोना आज 9 अक्टूबर को फिर चमका, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा गोल्ड रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है
  • घरेलू बुलियन मार्केट में शुक्रवार 9 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली
  • सर्राफा बाजार में सोना 1440 रुपये महंगा होकर 1,50,820 रुपये पर आ गया है

Gold Rate
Gold Rate: सर्राफा बाजार में आज 9 अक्टूबर को सोना 1440 रुपये महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। घरेलू बुलियन मार्केट में शुक्रवार 9 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोना 1440 रुपये महंगा होकर 1,50,820 रुपये पर आ गया है। ये दाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आने का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की मांग को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 9 अक्टूबर को सुबह सोने का वायदा भाव 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 1.22 फीसदी बढ़कर 2,24,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी चढ़कर 4,169.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को सोना दो महीने के निचले स्तर पर आ गया था। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी 0.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

दिल्ली में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं।

24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,110 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,233 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,343 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,527 रुपये प्रति 10 ग्राम

गहने खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। इसकी वजह यह है कि 22 कैरेट सोना गहनों के लिए अपेक्षाकृत मजबूत होता है।

ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव बाजार के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। ज्वेलर के यहां अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य लागू शुल्क जुड़ सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने लोकल ज्वेलर से रेट चेक कर लें।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोना आज 9 अक्टूबर को फिर चमका, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा गोल्ड रेट