सोने का दाम आया ₹1.29 लाख पर, जानिये 20 जुलाई को क्या रहा 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 20 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही
  • सोना सर्राफा बाजार में 74 रुपये महंगा हुआ है
  • बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,41,590 रुपये पर कारोबार कर रहा है
Gold Rate
सोने का दाम आया ₹1.29 लाख पर

Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 20 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सोना सर्राफा बाजार में 74 रुपये महंगा हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,41,590 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,700 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोना 45 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,850 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 104 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,29,980 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 109 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,150 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,42,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बीते शुक्रवार को सोने का भाव 45 रुपये महंगा होकर 1,30,000 रुपये पर बंद हुआ था।

सोने का भाव24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)
दिल्ली1,41,5901,29,700
मुंबई1,42,0901,30,150
उत्तर प्रदेश1,42,9701,30,960
बिहार1,41,9001,29,980
मध्य प्रदेश1,41,4201,29,800
राजस्थान1,41, 3401,29,670

सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि सोने की मांग बढ़ी और इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिला।

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने भी सोने को समर्थन दिया है। मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हुआ। तेल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता भी तेज हो जाती है। ऐसे माहौल में निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश बढ़ा देते हैं।

वहीं, वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता और शेयर बाजार की अस्थिरता भी सोने की कीमतों को मजबूती दे रही है। जब आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ते हैं, तब निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं। ऐसे समय में सोना सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है, जिसके चलते इसकी मांग और कीमत दोनों में तेजी देखने को मिल रही है

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।