सोने का भाव आया 1.28 लाख पर, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज शुक्रवार 17 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही
  • सोना सर्राफा बाजार में 25 रुपये महंगा हुआ है
  • बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,40,650 रुपये पर कारोबार कर रहा है
Gold rate 17 july 2026

Gold Price Today: आज शुक्रवार 17 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सोना सर्राफा बाजार में 25 रुपये महंगा हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,40,650 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,28,830 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोने का भाव 99 रुपये सस्ता होकर 1,40,390 रुपये पर बंद हुआ।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,40,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 24 रुपये कम चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,28,820 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 24 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,28,950 रुपये पर है। यहां कल सोने का दाम 99 रुपये कम होकर 1,40,530 रुपये पर बंद हुआ।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,41,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोने का भाव 99 रुपये सस्ता होकर 1,41,520 रुपये पर बंद हुआ।

सोने का भाव24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट (रुपये में)
दिल्ली1,40,6501,28,830
मुंबई1,40,7801,28,950
उत्तर प्रदेश1,41,7801,29,870
बिहार1,40,6401,28,820
मध्य प्रदेश1,40,6201,28,820
राजस्थान1,40,6401,28,850

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?

पहला कारण, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका उसके प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमला करता है, तो वह मध्य-पूर्व के ठिकानों को निशाना बनाएगा। इस बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों ने जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर रुख किया, जिससे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिली।

दूसरा कारण, कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी है। तनाव बढ़ने से तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका पैदा हुई, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हुआ। तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता भी गहरी हुई। ऐसे माहौल में निवेशक अपनी कैपिटल को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश बढ़ाते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं।

तीसरा कारण, वैश्विक बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता ने भी सोने को मजबूती दी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोना सुरक्षित निवेश का प्रमुख विकल्प बना हुआ है। इसी वजह से शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।