Gold Rate Today:दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत देश शहरों में ये रहा गोल्ड रेट, आखिर क्यों गिर रहा है सोना?
मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट रही
- 11 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपये सस्ता हुआ है
- सोने का दाम 1.51 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है
- इस हफ्ते ने सोने ने एक सीमित रेंज में कारोबार किया है

Gold Price Today: आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट रही। 11 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपये सस्ता हुआ है। सोने का दाम 1.51 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते ने सोने ने एक सीमित रेंज में कारोबार किया है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.39 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो शुक्रवार 11 सितंबर का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में सोने का प्राइस
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में गोल्ड प्राइस
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 71 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.39 लाख रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड प्राइस
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 60 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.39 लाख रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड प्राइस
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,53,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 63 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने में गिरावट आने के क्या रहे कारण?
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। अगस्त में अमेरिकी पेरोल्स में उम्मीद से ज्यादा 1.62 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेरोजगारी दर 4.1% पर स्थिर रही। मजबूत रोजगार से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिला, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ने पर निवेशक सोने जैसे ऐसे एसेट से दूरी बनाने लगते हैं, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से भी सोने पर दबाव आया है। अब बाजार की नजर अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़ों पर है। अगर महंगाई के आंकड़े मजबूत रहे, तो ब्याज दरों के ऊंची रहने की उम्मीद बढ़ सकती है। यही कारण है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।


