सोने का दाम 1.30 लाख रुपये पर, 31 जुलाई को ये रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज शुक्रवार 31 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही
- सर्राफा बाजार में सोना 69 रुपये सस्ता होकर 1.42 लाख रुपये पर आ गया है
- ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है

Gold Price Today: आज शुक्रवार 31 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। सर्राफा बाजार में सोना 69 रुपये सस्ता होकर 1.42 लाख रुपये पर आ गया है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 1.43 लाख रुपये पर ही बंद हुआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1.30 लाख रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 31 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,42,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 79 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,450 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 83 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,550 रुपये पर है।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 79 रुपये कम हआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
सोने की कीमतों में आज गिरावट की सबसे बड़ी वजह निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार में बढ़ी अनिश्चितता रही। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव ने बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ाया है। वहीं, डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोना विदेशी निवेशकों के लिए महंगा हो गया, जिससे इसकी मांग पर दबाव पड़ा और कीमतों में नरमी देखने को मिली।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी सोने पर दबाव बनाया। फेड ने हालिया बैठक में ब्याज दरें भले ही स्थिर रखीं, लेकिन कई अधिकारियों ने दरें बढ़ाने का समर्थन किया, जिससे भविष्य में सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुझान डॉलर और अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा।


