सोने के भाव में आज आई गिरावट, जानिये 28 जुलाई को कितना सस्ता हुआ गोल्ड
मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज मंगलवार 28 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही
- सर्राफा बाजार में सोना 159 रुपये सस्ता होका 1.41 लाख रुपये पर आ गया है
- ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है
- कल सोमवार को सोने का भाव 1.43 लाख रुपये पर बंद हुआ था

Gold Price Today: आज मंगलवार 28 जुलाई को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। सर्राफा बाजार में सोना 159 रुपये सस्ता होका 1.41 लाख रुपये पर आ गया है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल सोमवार को सोने का भाव 1.43 लाख रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1.29 लाख रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 28 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 151 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,29,740 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 72 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,31,980 रुपये पर है।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,41,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 157 रुपये कम हआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ कम होने से बाजार का माहौल सुधरा है। इससे तेल की सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता घटी, जिसके बाद निवेशकों ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू की। जून के आखिर से सोने की कीमतें लगभग 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई हैं, जिसे बाजार के जानकार एक मजबूत सपोर्ट लेवल मान रहे हैं। इससे पहले सोना करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसमें 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क है?
24 कैरेट सोना करीब 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, इसलिए इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है। हालांकि यह काफी नरम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर गहने नहीं बनाए जाते। 22 कैरेट सोने में गोल्ड ज्वैलरी बनाई जाती है।


