सोने के गिरे भाव, आज चांदी के रेट में ₹4500 की गिरावट, पीएम मोदी ने कहा है-मत खरीदो गोल्ड

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Rate Today 27 May: 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 523 रुपये गिरकर 143849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 428 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 117780 रुपये पर आ गया है।

सोने के गिरे भाव, आज चांदी के रेट में ₹4500 की गिरावट, पीएम मोदी ने कहा है-मत खरीदो गोल्ड

Gold Silver Rate Today 27 May: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज 27 मई को 24 कैरेट गोल्ड जहां 571 रुपये सस्ता होकर 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 4503 रुपये प्रति किलो टूटकर 261710 रुपये पर आ गया। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आज 23 कैरेट गोल्ड 569 रुपये सस्ता हुआ है और आज यह 156411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 523 रुपये गिरकर 143849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 428 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

अब 18 कैरेट सोने का भाव 117780 रुपये पर आ गया है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 334 रुपये टूटकर 91868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील का क्या हुआ असर

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड 5962 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया। चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 6110 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 261710 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 19081 रुपये ही सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 124223 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 2057 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 6190 रुपये सस्ती हुई है।

शहरों में दाम अलग क्यों?

बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन स्थानीय कर, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग जैसे त्योहार, शादियों का सीजन, ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,