सोने के भाव में रही तेजी, 1.31 लाख रुपये रहा गोल्ड रेट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज सोमवार 27 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही
  • हफ्ते के पहले दिन सर्राफा बाजार में सोना 81 रुपये महंगा होकर 1.44 लाख रुपये पर आ गया है
  • ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है
Gold Price
धनतेरस तक सोने के दाम 1.30 लाख रुपये तक जा सकते हैं।

Gold Price Today: आज सोमवार 27 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। हफ्ते के पहले दिन सर्राफा बाजार में सोना 81 रुपये महंगा होकर 1.44 लाख रुपये पर आ गया है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। बीते शुक्रवार को सोने का भाव 1.43 लाख रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,930 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 27 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,43,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 73 रुपये बढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,31,920 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 72 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,31,980 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 77 रुपये कम हआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई?

जून के आखिर से सोने की कीमतें लगभग 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई हैं, जिसे बाजार के जानकार एक मजबूत सपोर्ट लेवल मान रहे हैं। इससे पहले सोना करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसमें 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान सोने में तेज उछाल आया था, लेकिन हालात बदलने के साथ इसकी कीमतों में नरमी देखने को मिली।

हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ कम होने से बाजार का माहौल सुधरा। इससे तेल की सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता घटी, जिसके बाद निवेशकों ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू की। इसी वजह से शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत करीब 1.1 प्रतिशत बढ़कर 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। अमेरिका की ओर से हमले रोकने और ईरान द्वारा जवाबी कार्रवाई से बचने के संकेत ने भी बाजार की चिंता कम करने में अहम भूमिका निभाई।

22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क है?

24 कैरेट सोना करीब 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, इसलिए इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है। हालांकि यह काफी नरम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्से में तांबा, चांदी जैसी दूसरी मेटल मिलाई जाती हैं। इससे सोना ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनता है, इसलिए भारत में ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं। चूंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 24 कैरेट के मुकाबले कम होती है, इसलिए इसकी कीमत भी कम रहती है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोने का भाव 1.31 लाख रुपये पर आया, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट