Gold Price Today: यूपी-बिहार-दिल्ली में 1 अक्टूबर को इतना महंगा हुआ सोना, श्राद्ध में इतनी बढ़ी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में 1 अक्टूबर को तेजी देखने को मिली है
  • सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये तक चढ़ा है
  • बाजार में इस तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को एक प्रमुख वजह माना जा रहा है

Gold Price Today: ₹6000 से अधिक टूटी चांदी, सोना ₹1600 और हुआ सस्ता
Gold Price Today

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में 1 अक्टूबर को तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये तक चढ़ा है। बाजार में इस तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 1.48 लाख रुपये और 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गया है। अगर आप भी सोने की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जान लीजिए।

1 अक्टूबर को गोल्ड रेट

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर को देश में 24 कैरेट सोने का रिटेल रेट 1,49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,124 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 999 फाइन सिल्वर का रेट 2,25,920 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

MCX पर गोल्ड रेट

घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार 1 अक्टूबर को कारोबार के दौरान सोने की कीमत करीब 0.24 फीसदी बढ़ी। वहीं चांदी में करीब 0.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। MCX पर 5 नवंबर एक्सपायरी वाला सोना सुबह 1,48,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 2,25,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मुंबई में सोने-चांदी का भाव

मुंबई में 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

22 कैरेट सोना 1,36,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं 999 फाइन सिल्वर की कीमत 2,25,510 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली में क्या रहा गोल्ड रेट?

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,638 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

दिल्ली में 999 फाइन सिल्वर का भाव 2,25,120 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में)24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में)
दिल्ली1,35,2001,47,300
लखनऊ1,35,2001,47,300
कानपुर1,35,2001,47,300
पटना1,36,9001,49,499
जयपुर1,35,2001,47,300
भोपाल1,36,3001,47,230
मुंबई1,35,3001,47,330
चंडीगढ़1,35,3201,47,400
सूरत1,35,8901,47,610

बेंगलुरु में गोल्ड रेट

24 कैरेट 1,49,440 रुपये

22 कैरेट 1,36,987 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 2,25,690 रुपये प्रति किलो।

कोलकाता में गोल्ड रेट

24 कैरेट 1,49,120 रुपये

22 कैरेट 1,36,693 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी 2,25,210 रुपये प्रति किलो।

हैदराबाद में गोल्ड रेट

24 कैरेट 1,49,560 रुपये

22 कैरेट 1,37,097 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 2,25,870 रुपये प्रति किलो।

चेन्नई में गोल्ड रेट

24 कैरेट 1,49,690 रुपये

22 कैरेट 1,37,216 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 2,25,910 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबरों के बीच निवेशकों की नजर सुरक्षित निवेश माने जाने वाली संपत्तियों पर है। दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह जुलाई में सीजफायर टूटने के बाद पहली अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी। हालांकि, बातचीत में गतिरोध की खबरों ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वॉशिंगटन के सामने ईरान के साथ आगे सैन्य कार्रवाई करने या समझौता करने का विकल्प है। वहीं, Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत रुकने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनके प्रतिनिधिमंडल को न्यूयॉर्क छोड़ने को कहा। ऐसे वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की मांग बढ़ सकती है। हालांकि, घरेलू बाजार में कीमतों पर डॉलर, अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों और निवेशकों का भी असर पड़ता है।

रिटेल मार्केट में क्यों महंगा मिलता है सोना

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। हालांकि, ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य टैक्स जुड़ने से अंतिम कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Price Today: यूपी-बिहार-दिल्ली में 1 अक्टूबर को इतना महंगा हुआ सोना