Gold Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग, 1.61 लाख रुपये हुआ गोल्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज 21 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही
  • सोने का भाव 257 रुपये चढ़ा है
  • आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,810 रुपये पर है
  • सोने का भाव 1.60 लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका है

Gold Rate
Gold Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग

Gold Price Today: आज 21 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव 257 रुपये चढ़ा है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,810 रुपये पर है। सोने का भाव 1.60 लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,220 रुपये पर है। कल सोने का भाव 134 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,240 रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आज गोल्ड रेट क्या रहा।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,61,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,61,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 257 रुपये बढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,48,200 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 40 रुपये की तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट यहां 1,48,230 रुपये रहा।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 242 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोना महंगा होने की 3 बड़ी वजहें

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी बाजार में मजबूती, कमजोर डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से दूसरी करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हुआ, जिससे इसकी मांग बढ़ी। साथ ही अमेरिकी ट्रेजरी के लॉन्ग टर्म बॉन्ड बायबैक बढ़ाने के फैसले से भी शुरुआत में यील्ड नीचे आई, जिसका फायदा सोने को मिला।

दूसरी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। फेडरल रिजर्व की जुलाई बैठक के मिनट्स से संकेत मिला कि अगर महंगाई ऊंची बनी रहती है तो कुछ अधिकारी ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में हो सकते हैं। ब्याज दरों को लेकर ऐसी अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। अमेरिकी कर्ज के 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचने से भी बाजार में चिंता बढ़ी है।

इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव और मध्य पूर्व में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही है। जब दुनिया में युद्ध या तनाव का खतरा बढ़ता है तो निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से पैसा निकालकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर जाते हैं। यही वजह है कि लगातार मजबूत कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच सोने में तेजी बनी हुई है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Rate: सोने ने फिर लगाई छलांग, 1.61 लाख रुपये हुआ गोल्ड