MCX पर फिर से ₹1.50 लाख के पार सोना, सितंबर में 6% से ज्यादा गिरे थे भाव

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • एक अक्टूबर को MCX पर सोने ने ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर फिर हासिल कर लिया
  • सितंबर महीने के दौरन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 6.5 फीसदी गिर गई, जो जून के बाद इसकी सबसे खराब मासिक गिरावट रही

Gold Silver Rate Today
सितंबर में 6.5% सस्ता हुआ सोना

Gold Rate Today: सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कमजोर अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से अक्टूबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद कम हुई है। इस खबर की वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर सोने ने ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर फिर हासिल कर लिया। वहीं, MCX सिल्वर भी ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया और करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। बता दें कि सितंबर में सोने की कीमतों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

सितंबर में 6.5% सस्ता हुआ सोना

सितंबर महीने के दौरन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 6.5 फीसदी गिर गई, जो जून के बाद इसकी सबसे खराब मासिक गिरावट रही। यह गिरावट अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा मौद्रिक सख्ती के कारण आई क्योंकि महीने के दौरान बॉन्ड यील्ड कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, भारत में त्योहारों और शादी-ब्याह का मौसम आने वाला है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर में सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है।

Giottus.com के CEO विक्रम सुब्बुराज के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई तेजी के कारण सोना दबाव में आ गया। अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 29 सितंबर को 5.293 फीसदी तक पहुंच गई, जो 2007 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। डॉलर में मजबूती ने भी सोने पर दबाव बढ़ाया। सितंबर के अंत में डॉलर इंडेक्स तीन महीने से ज्यादा के उच्च स्तर पर पहुंच गया। आम तौर पर मजबूत डॉलर से डॉलर में कीमत वाले सोने पर दबाव पड़ता है।

किन चीजों से मिल सकता है सहारा?

अक्टूबर का महीना त्योहारी और शादी के सीजन का है। दशहरा, धनतेरस और दिवाली के साथ अक्टूबर और नवंबर में सोने की फिजिकल मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है। इसके बाद सर्दियों का वेडिंग सीजन भी मांग को समर्थन दे सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक अब बाजार की नजर अमेरिका के रोजगार डेटा पर रहेगी। इससे फेड की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी महीनों में फिजिकल डिमांड और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी सोने को मजबूत आधार दे सकती है। अगर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों को लेकर स्थिति साफ होती है तो सोने को आगे बढ़ने के लिए बेहतर समर्थन मिल सकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़MCX पर फिर से ₹1.50 लाख के पार सोना, सितंबर में 6% से ज्यादा गिरे थे भाव