Gold Rate 10 Feb.: सोने के भाव में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Feb 10, 2026 12:29 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Rate 10 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बदलाव नजर आ रहे हैं। 24 कैरेट सोना 107 रुपये महंगा होकर 155700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20421 रुपये सस्ता हो चुका है।

Gold Rate 10 Feb.: सोने के भाव में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate 10 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बदलाव नजर आ रहे हैं। 24 कैरेट सोना 107 रुपये महंगा होकर 155700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20421 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 160371 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम 216 रुपये की टूटकर 66636 रुपये पर पहुंच गया है। सोमवार को सोना बिना जीएसटी 155593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

22 कैरेट गोल्ड अब 98 रुपये की मामूली तेजी के साथ 142621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 146899 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी महज 80 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। आज यह 116775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 120278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 और 23 कैरेट के रेट्स

14 कैरेट गोल्ड का रेट सिर्फ 63 रुपये बढ़कर 91085 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 93817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 107 रुपये बढ़कर 155077 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 159729 रुपये हो गई है।

फरवरी में ऐसी रही सोने की चाल

1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।

2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।

3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

स्रोत: IBJA

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,