रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी में करीब 3000 रुपये की गिरावट

Dec 15, 2025 12:31 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Price 15 Dec.: सोना 732 रुपये की उछाल के साथ बिना जीएसटी 133442 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।जीएसटी समेत 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब 137445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी के रेट में आज 2958 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट है।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी में करीब 3000 रुपये की गिरावट

Gold Silver Price 15 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। चांदी के भाव में आज गिरावट है। आज सोमवार को सोना 732 रुपये की उछाल के साथ बिना जीएसटी 133442 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।जीएसटी समेत 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब 137445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी के रेट में आज 2958 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट है। आज चांदी बिना जीएसटी 192222 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत अब यह 197988 रुपये पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 195180 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अबतक सोना 57702 रुपये उछल चुका है। जबकि, चांदी 106205 रुपये उछल चुकी है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 125899 रुपये और 18 कैरेट 103084 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

अब चांदी के भाव ऑल टाइम हाई 195180 रुपये किलो से 2958 रुपये सस्ता हो चुका है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 729 रुपये चढ़कर 132908 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 136895 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 671 रुपये उछलकर 122233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 125899 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 549 रुपये की तेजी के साथ 100082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 103084 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 429 रुपये गिरा है। आज यह 78064 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 80405 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,