सोने के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 20000 रुपये हुआ सस्ता
Gold Rate 11 Feb.: 24 कैरेट सोना 142 रुपये सस्ता होकर 156111 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20008 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 160796 रुपये पर आ गया है।
Gold Rate 11 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बदलाव नजर आ रहे हैं। 24 कैरेट सोना 142 रुपये सस्ता होकर 156111 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20008 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 160796 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 2159 रुपये की तेजी के साथ 67578 रुपये पर पहुंच गया है।
मंगलवार को सोना बिना जीएसटी 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब 130 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 143000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 147290 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी महज 106 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज यह 117085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 120597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट सिर्फ 83 रुपये गिरकर 91326 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 94065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 141 रुपये टूटकर 155488 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 160152 रुपये हो गई है।
फरवरी में ऐसी रही सोने की चाल
1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।
2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।
3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
10 फरवरी: सोना 1379 रुपये महंगा होकर 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
स्रोत: IBJA
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 258091 रुपये है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 262,180 रुपये है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15810000 रुपये है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें


