Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold prices dip 2400 rs on dhanteras but india festive gold buying hits 60000 crore rs
धनतेरस पर 2400 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमत में भी आई बड़ी गिरावट

धनतेरस पर 2400 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमत में भी आई बड़ी गिरावट

संक्षेप:

दिल्ली में शनिवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। सोने की कीमत 2,400 रुपये कम हो गई और भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी।

Sat, 18 Oct 2025 09:21 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। सोने की कीमत 2,400 रुपये कम हो गई और भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु शुक्रवार को 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रखते हुए चांदी की कीमतें शनिवार को 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। शुक्रवार को चांदी 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतें पिछले धनतेरस पर दर्ज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में यह 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाए गए धनतेरस पर 24 कैरेट सोने की कीमत 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो इस बार बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक साल में इसकी कीमत में 51,000 रुपये अथवा 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

व्यापारियों ने कहा कि सर्राफा कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत हैं, क्योंकि निवेशकों ने भारी तेजी के बाद मुनाफावसूली की। कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने कहा-धनतेरस के त्योहार ने अपनी पारंपरिक चमक इस बार भी बरकरार रखी। सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों, अनुकूल आर्थिक माहौल और जीएसटी सुधारों के बावजूद उपभोक्ताओं ने निवेश में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाजार से जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।

उच्च कीमतों के बावजूद धनतेरस के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य दोगुना से अधिक रहा। वहीं, ज्वेलरी संगठन को सोने की बिक्री में मात्रा के लिहाज से लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार धनतेरस 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में कुल बिक्री में 10-15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, लेकिन मूल्य में तेज़ी से वृद्धि हुई है। हमें उम्मीद है कि त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।