Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Prices can jumped up to 30 Percent in 2026 World Gold Council report know details
30% तक और महंगा हो सकता है सोना, इस वजह से कीमतों में आ सकता है तेज उछाल

30% तक और महंगा हो सकता है सोना, इस वजह से कीमतों में आ सकता है तेज उछाल

संक्षेप:

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि साल 2026 में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 15-30 पर्सेंट तक बढ़ सकती हैं। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 53 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

Dec 04, 2025 08:40 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोना और महंगा हो सकता है। सोने की कीमतें साल 2026 (कैलेंडर ईयर 2026) में मौजूदा स्तर से 15 से 30 पर्सेंट तक बढ़ सकती हैं। यह बात वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के एक नोट में कही गई है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 53 पर्सेंट का उछाल आया है क्योंकि अमेरिकी टैरिफ और भूराजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों को सोने पर सुरक्षित दांव ज्यादा भाया है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने भी गोल्ड खरीदा है और ब्याज दरों पर उनके रुख ने भी साल 2025 में सोने की चाल में अहम रोल निभाया है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि डायवर्सिफिकेशन और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए साल 2025 में निवेशकों और सेंट्रल बैंकों दोनों ने गोल्ड में अपना एलोकेशन बढ़ाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस वजह से सोने के दाम में आ सकता है उछाल
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक गिरती यील्ड, बढ़ता भूराजनीतिक तनाव और सुरक्षित दांव गोल्ड के लिए मजबूत माहौल बनाएगा, जो कि सोने की कीमतों में उछाल को सपोर्ट करेगा। ऐसे माहौल में साल 2026 में मौजूदा स्तर से गोल्ड की कीमतों में 15 से 30 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि इनवेस्टमेंट डिमांड, खासतौर से गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए निवेश, एक प्रमुख कारक होगा।

ये भी पढ़ें:24 बोनस शेयर से भरेगी निवेशकों की झोली, आ गई रिकॉर्ड डेट, 4376% उछले हैं शेयर

साल 2025 में ग्लोबल गोल्ड ETF में 77 बिलियन डॉलर का इनफ्लो
साल 2025 में अब तक ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) में 77 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के मुताबिक, उनकी होल्डिंग में 700 टन से ज्यादा गोल्ड जुड़ा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि अगर सोने की कीमतों में गिरावट आती है तो कैलेंडर ईयर 2026 में सोने के दाम 5 से 20 पर्सेंट तक टूट सकते हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।