Gold Rate: 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Prediction: 15 लाख रुपये होगा 10 ग्राम सोना! सोने की कीमतों में भले ही हालिया करेक्शन देखने को मिला हो, लेकिन एक अरबपति की भविष्यवाणी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है
  • सोना आने वाले सालों में मौजूदा स्तर से करीब 10 गुना तक उछल सकता है

Gold Rate
सोना भारतीय बाजार में 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Gold Price Prediction: 15 लाख रुपये होगा 10 ग्राम सोना! सोने की कीमतों में भले ही हालिया करेक्शन देखने को मिला हो, लेकिन एक अरबपति की भविष्यवाणी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। सोना आने वाले सालों में मौजूदा स्तर से करीब 10 गुना तक उछल सकता है। यानी सोना भारतीय बाजार में 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अभी देश में 10 ग्राम सोने का भाव 1.50 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 50,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। ये बताया कि सोने में यह तूफानी तेजी किन कारणों से आ सकती है।

क्या 10 ग्राम सोने का भाव 15 लाख रुपये होगा?

क्या आने वाले सालों में 10 ग्राम सोने की कीमत 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है? अरबपति और इलेक्ट्रम (Electrum)के चेयरमैन थॉमस कपलान का मानना है कि सोने में अभी इतनी बड़ी तेजी बाकी है कि इसकी कीमत मौजूदा स्तर से कई गुना बढ़ सकती है। कपलान ने अनुमान जताया है कि सोना लंबे समय में 30,000, 40,000 से लेकर 50,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। मौजूदा स्तर करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस मानें तो 50,000 डॉलर का भाव करीब दस गुना उछाल के बराबर होगा। 95 रुपये प्रति डॉलर की दर से देखें तो यह भारतीय बाजार में करीब 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर बैठता है।

सोने की कीमत कब होगी 15 लाख?

हालांकि, कपलान ने यह नहीं बताया है कि सोने की कीमत इस स्तर तक कब पहुंचेगी। उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म में सोने में और गिरावट या करेक्शन देखने को मिल सकता है, लेकिन मीडियम और लॉन्ग टर्म में गोल्ड और सिल्वर में बड़ी तेजी की संभावना बनी हुई है।

गोल्ड में अभी खत्म नहीं हुई तेजी?

2025 में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद हाल के महीनों में गोल्ड में करेक्शन आया है। इस गिरावट ने निवेशकों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या सोने का बुल रन खत्म हो चुका है। हालांकि, कपलान समेत कई ग्लोबल एनालिस्ट अभी भी लंबे पीरियड में सोने को लेकर बुलिश हैं।

कपलान मौजूदा गिरावट को बड़े बुल मार्केट के बीच आया एक सामान्य करेक्शन मानते हैं। उन्होंने इसे 1987 के उस दौर से भी जोड़ा है, जब अमेरिकी शेयर बाजार में ब्लैक सोमवार के दौरान करीब 36 फीसदी की तेज गिरावट आई थी। कपलान के मुताबिक उस समय की गिरावट बेहद बड़ी और डरावनी लग रही थी, लेकिन लंबे समय के चार्ट पर आज उसका असर बहुत छोटा दिखाई देता है।

1987 जैसी गिरावट को मानते हैं खरीदारी का मौका

कपलान पहले भी कह चुके हैं कि गोल्ड और सिल्वर में अगर तेज गिरावट आती है तो इसे कमजोरी के संकेत के बजाय खरीदारी के मौके के तौर पर देखा जा सकता है। उनके मुताबिक, 1987 की बाजार गिरावट पूरे बुल मार्केट में सबसे बेहतरीन खरीदारी के मौकों में से एक साबित हुई थी। उन्होंने कहा है कि सोने और चांदी की कीमतें लंबे पीरियड में मौजूदा स्तर से कई गुना बढ़ सकती हैं। हालांकि, इस सफर के दौरान निवेशकों को बड़े उतार-चढ़ाव और तेज करेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

कपलान का 50,000 डॉलर प्रति औंस का अनुमान बेहद बड़ा है और यह किसी तय टाइमलाइन की भविष्यवाणी नहीं है। अगर सोना इस स्तर तक पहुंचता है और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट औसतन 95 रुपये प्रति डॉलर रहती है, तो इसकी कीमत भारतीय करेंसी में करीब 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास होगी। इसलिए 15 लाख रुपये का अनुमान एक संभावित लॉन्ग-टर्म तस्वीर है। यह निकट भविष्य के सोने के भाव का एक तय टारगेट नहीं हैं। सोने की ग्लोबल डिमांड, केंद्रीय बैंकों की खरीद, ब्याज दरों, महंगाई, भू-राजनीतिक घटनाओं और रुपये की चाल समेत कई कारकों पर निर्भर करेगी।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Rate: 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी