Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, आज 913 रुपये गिरा भाव, चांदी का रेट बढ़ा
मुख्य बातें
- Gold Price Today Falls: आज सोमवार को सोने की कीमतों में 913 रुपये की गिरावट देखने को मिली है
- हालांकि, बुलियंस मार्केट में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है
Gold Price Today Falls: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड घरेलू स्तर बढ़ गई है। लेकिन खरीदारों के लिए अच्छी खबर है कि गोल्ड का रेट आज गिर गया है। हालांकि, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 913 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुका है।
सोने का क्या है आज का रेट? (Gold price details)
आज सोमवार को बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150227 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार की शाम को बुलियंस मार्केट में सोने का भाव 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 149677 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137654 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड 112708 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 87912 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में तेजी (silver price today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज सोमवार को 100 रुपये बढ़कर 255300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का रेट 255200 रुपये प्रति किलोग्राम था। बता दें, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 4 हजार रुपये की तेजी देखने को मिली थी।
गोल्ड खरीदने बचें, मोदी ने क्यों दी सलाह (pm modi on gold)
बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों मे गिरावट देखने को मिली है। अब रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली में लोगों से 1 साल तक सोना खरीदने से बचने की सलाह दी है। पीएम मोदी की इस सलाह के पीछे की वजह फॉरेक्स रिजर्व को माना जा रहा है।
भारत विदेशों से सोना खरीदता है। ऐसे में गोल्ड के इंपोर्ट के अनुसार डॉलर में ट्रेडिंग करनी होती है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में गोल्ड खरीदने के लिए भारत को अधिक फॉरेक्स रिजर्व खर्च करना होगा। पीएम मोदी की इस अपील के पीछे की बड़ी वजह यह है। बता दें, मौजूदा समय में भारत के पास 11 महीने के आयात के लिए फॉरेक्स रिजर्व है। जोकि पर्याप्त मात्रा में है।
डॉलर में तेजी का भी सोने पर पड़ा बुरा असर
मौजूदा परिस्थितियों में डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से निवेशकों का रुख गोल्ड की जगह डॉलर की तरफ हो गया है। कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर को क्रॉस करने का भी नकारात्मक प्रभाव सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


