सोना ₹3515 उछला, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत जीएसटी समेत ₹1.60 लाख पर पहुंची
Gold Rate Today: सर्राफा बाजारों में आज सोने की चमक फिर से बढ़ गई है। 24 कैरेट सोना 3515 रुपये महंगा होकर 155593 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। जीएसटी समेत सोना आज 160260 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम भी 3112 रुपये की छलांग लगाकर 66852 रुपये पर पहुंच गया है।
Gold Rate 9 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने की चमक फिर से बढ़ गई है। 24 कैरेट सोना 3515 रुपये महंगा होकर 155593 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20528 रुपये सस्ता है। जीएसटी समेत सोना आज 160260 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम भी 3112 रुपये की छलांग लगाकर 66852 रुपये पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सोना बिना जीएसटी 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब 3220 रुपये महंगा होकर 142523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 146798 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 2636 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। आज यह 116695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 120195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट 2056 रुपये उछला है। आज यह 91022 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 93752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 3501 रुपये उछल कर 154970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 159619 रुपये हो गई है।
फरवरी में ऐसी रही सोने की चाल
1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।
2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।
3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
डिस्क्लेमर: सोने के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
9 फरवरी: सोना रुपये महंगा होकर रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
स्रोत: IBJA
सोने में तेजी की वजह
इस रिकवरी का प्राथमिक कारण अमेरिकी डॉलर की कमजोरी थी, जो 4 फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। कमजोर डॉलर आम तौर पर बुलियन की कीमतों को समर्थन देता है, क्योंकि यह डॉलर में मूल्य वाली वस्तुओं को विदेशी खरीदारों के लिए सस्ता बनाता है। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की चुनाव में जीत के बाद राजनीतिक घटनाक्रम ने भी बुलियन को समर्थन दिया। इस परिणाम ने ढीली राजकोषीय नीति और येन पर लगातार दबाव की उम्मीदों को मजबूत किया, जो आमतौर पर मूल्य के वैकल्पिक भंडार के रूप में सोने और अन्य कीमती धातुओं के लिए सहायक स्थितियां हैं।
गोल्ड ईटीएफ में भी मजबूती
ईटीएफ भी इस रिकवरी का हिस्सा बने, हालांकि उनकी बढ़त तुलनात्मक रूप से कम थी। एंजल वन गोल्ड ईटीएफ, एलआईसी एमएफ गोल्ड ईटीएफ और ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ में करीब 5% की छलांग लगी। अन्य फंड जैसे कोटक गोल्ड ईटीएफ, मोतीलाल ओसवाल गोल्ड ईटीएफ, निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ, एसबीआई गोल्ड ईटीएफ और मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ में करीब 3% का लाभ दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



