सोने का भाव आज ₹5000 से अधिक टूटा, चांदी के दाम में ₹15000 से अधिक की गिरावट, अभी खरीदें या करें इंतजार?
Gold Silver Rate 2 April: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच सोना-चांदी और पिघल गए हैं। सर्राफा बाजारों में आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोने का भाव 5346 रुपये प्रति 10 ग्रााम सस्ता होकर बिना जीएसटी 145507 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी के आज के भाव में 15176 रुपये प्रति किलो की बंपर गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Rate 2 April: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच सोना-चांदी और पिघल गए हैं। सर्राफा बाजारों में आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोने का भाव 5346 रुपये प्रति 10 ग्रााम सस्ता होकर बिना जीएसटी 145507 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी के आज के भाव में 15176 रुपये प्रति किलो की बंपर गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 224660 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 30614 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, IBJA के मुताबिक चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 161273 रुपये की गिरावट दर्ज क गई है।
IBJA के रेट के मुताबिक आज 2 अप्रैल को गोल्ड 995 यानी 23 कैरेट सोने का भाव बिना जीएसटी 144924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, गोल्ड 916 यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 133284 रुपये पर है। गोल्ड 750 यानी 18 कैरेट सोने का भाव आज 109130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, गोल्ड 585 यानी 14 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 85122 रुपये पर है।
युद्ध के बीच कितना सस्ता हुए सोना-चांदी
ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच सोना अबतक 13590 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव इस दौरान 43240 रुपये गिरे हैं। बता दें 27 फरवरी 2026 को सोना 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी इस दिन 267900 रुपये प्रति किलो के रेट से बंद हुई थी। अगले दिन 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया। शानिवार और रविवार के दिन आईबीजेए सोने-चांदी के रेट जारी नहीं करता।
आज की गिरावट के पीछे क्या है वजह
युद्ध के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी गिरती की कीमतों के कारणों के बारे में केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट के पीछे ट्रंप का ईरान युद्ध पर ताजे बयान के बाद का तनाव, तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत डॉलर हैं।
सोना-चांदी खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार: केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि आने वाले समय में गिरावट जारी रह सकती है। सोना 1,15,000 रुपये के स्तर को छू सकता है, जबकि चांदी लगभग 1,75,000 रुपये तक फिसल सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि युद्ध या संकट की शुरुआत में आई गिरावट के बाद, सोने-चांदी की कीमतें बाद में बढ़ती हैं। इसलिए वर्ष की दूसरी छमाही में इन्हें सपोर्ट मिलने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


