Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? आज शनिवार को क्या है गोल्ड का रेट
मुख्य बातें
- Gold Price Today: पिछले कुछ महीने सोने की कीमतों के लिए अच्छे नहीं रहे हैं
- इस दौरान गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है
- मौजूदा हालात भी सोने के दाम के लिए बेहतर नहीं है
Gold Price Today: पिछले कुछ महीने की कीमतों के लिहाज से अच्छे नहीं रहे हैं। कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों भी सोने की कीमतों के लिहाज से अच्छी नहीं है। अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से महंगाई नियंत्रण करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। अमेरिका और ईरान डील में फाइनल ना होने की स्थिति में ज्यादा है। इसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुल नहीं रहा है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सोने का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 3.6 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4315.35 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया है। अगर फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो वह गोल्ड मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं होगी।
देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने का रेट क्या है?
मुंबई में सोने का क्या रेट चल रहा है?
6 जून 2026 को सोने का रेट मुंबई में 155450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह रेट 24 कैरेट गोल्ड के लिए है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142496 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116588 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
दिल्ली में सोने का क्या है रेट?
6 जून को देश की राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116385 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
बेंगुलरू में गोल्ड का क्या है रेट?
आज शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट इस शहर में 155570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इससे पहले 142606 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116678 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने का क्या है रेट?
6 जून को कोलकाता में सोने का रेट 155240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142303 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में गोल्ड का क्या है रेट?
24 कैरेट गोल्ड का रेट दक्षिण भारत के इस शहर में 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 142908 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116925 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्ड का दाम हैदराबाद में क्या चल रहा है?
इस शहर में सोने का दाम 155700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 142725 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


