₹144750 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी के दाम भी आज ₹235637 पर पहुंचे

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Rate Today: एमसीएक्स पर आज शाम साढ़े 5 बजे के करीब सोना 4.21 प्रतिशत उछलकर 144750 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि, चांदी के भाव में 5.22 प्रतिशत की तेजी देखी गई। यह 235637 रुपये प्रति किलो पर था।

₹144750 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी के दाम भी आज ₹235637 पर पहुंचे

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 9 दिनों की गिरावट के बाद सोना फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सोना आज 144750 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे शिखर को छू लिया, जिससे दो दिनों में भारत में सोने की कीमतों में लगभग 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। बता दें एमसीएक्स पर आज शाम साढ़े 5 बजे के करीब सोना 4.21 प्रतिशत उछलकर 144750 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि, चांदी के भाव में 5.22 प्रतिशत की तेजी देखी गई। यह 235637 रुपये प्रति किलो पर था।

युद्ध के बीच शांति की उम्मीद से सोने को सपोर्ट

सोने की कीमतों में यह उछाल अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों के कारण आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि मध्य पूर्व युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही हाई-लेवल शांति वार्ता हो सकती है, हालांकि ईरान की ओर से अभी अंतिम प्रतिक्रिया का इंतजार है। इस खबर ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया।

तेल गिरा, डॉलर कमजोर, सोना मजबूत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक सोने की तेजी के पीछे एक और कारण है, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर का कमजोर होना। डॉलर इंडेक्स करीब 0.2% गिरा, जिससे सोना निवेशकों के लिए सस्ता और आकर्षक हो गया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोना शेयर बाजार के साथ चल रहा था, जबकि तेल के साथ इसका उल्टा संबंध देखने को मिला।

फिर भी खतरा बरकरार: युद्ध और महंगाई का दबाव

हालांकि सोने में तेजी आई है, लेकिन बाजार में अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पकड़ बनाए रखी है और इजरायल के हमले जारी हैं। अमेरिका ने भी करीब 2,000 सैनिकों को मध्य पूर्व भेजने का फैसला किया है। ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण महंगाई का खतरा बढ़ गया है, जिससे ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं और यह सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।

इस महीने 15% गिर चुका था सोना

मार्च महीने में सोने की कीमतों में करीब 15% तक गिरावट आ चुकी है। युद्ध के चलते तेल $120 तक पहुंच गया था, जिससे महंगाई और ब्याज दरों की चिंता बढ़ी और सोने में भारी बिकवाली हुई।

केंद्रीय बैंक भी बेच रहे सोना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा को बचाने के लिए सोना बेच रहे हैं। खासकर तुर्की का केंद्रीय बैंक सोने के भंडार का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है। इससे भी कीमतों पर दबाव बना है।

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें काफी हद तक युद्ध, तेल की कीमतों और ब्याज दरों पर निर्भर करेंगी। अगर तनाव कम होता है, तो सोने में और सुधार आ सकता है, लेकिन अनिश्चितता बनी रहने पर उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,