सोने का दाम आया ₹1.30 लाख पर, जानिये 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट
मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज मंगलवार 21 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही
- सोना सर्राफा बाजार में 103 रुपये महंगा हुआ है
- बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,42,580 रुपये पर कारोबार कर रहा है

Gold Price Today: आज मंगलवार 21 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सोना सर्राफा बाजार में 103 रुपये महंगा हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,42,580 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,600 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 21 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोमवार को सोने का भाव 69 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,540 रुपये पर बंद हुआ था।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 106 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,630 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 109 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,790 रुपये पर है।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,43,713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य घटनाक्रम के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। भले ही अमेरिका ने अपने हवाई हमलों का दौर खत्म होने की बात कही है, लेकिन मध्य-पूर्व में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोने और चांदी जैसे सेफ विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
दूसरी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात को लेकर बनी अनिश्चितता है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब को दी गई चेतावनी ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है। अगर क्षेत्र में तनाव बढ़ता है, तो तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिलती है।
इसके अलावा दुनिया के कई केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना सकते हैं। आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच निवेशक अपनी पैसा सेफ रखने के लिए सोना खरीदना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हाल के दिनों में सोने के दाम लगातार चढ़ रहे हैं।
22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है और इसे सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। हालांकि, यह काफी नरम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्सा अन्य मेटल का होता है। इसी वजह से 22 कैरेट सोना अधिक मजबूत होता है और ज्यादातर गहने इसी से तैयार किए जाते हैं।


