Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Price may touch 1 35 lakh rupee and silver 2 30 lakh rupee expert are bullish
₹1.35 लाख तक सोना और चांदी ₹2.30 लाख, टूटेंगे अभी और रिकॉर्ड! एक्सपर्ट का बड़ा दावा

₹1.35 लाख तक सोना और चांदी ₹2.30 लाख, टूटेंगे अभी और रिकॉर्ड! एक्सपर्ट का बड़ा दावा

संक्षेप: Gold Price Today: घरेलू मार्केट में सोने का भाव 1.28 लाख रुपये से 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। चांदी की कीमतों में लेकर मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि यह 75 डॉलर प्रति आउंस तक COMEX पर जा सकता है। घरेलू बाजारों में यह 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है।

Fri, 17 Oct 2025 08:39 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Price Today: सोना अभी और महंगा होगा। चांदी की चमक और बढ़ेगी। यह कहना है घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि गोल्ड का रेट COMEX पर 4250 डॉलर से 4500 डॉलर प्रति आउंस जा सकता है। घरेलू मार्केट में यह 1.28 लाख रुपये से 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। चांदी की कीमतों में लेकर मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि यह 75 डॉलर प्रति आउंस तक COMEX पर जा सकता है। घरेलू बाजारों में यह 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने नोट्स में कहा है कि अगर यही मोमेंटम बरकरार रहा तो सोने और चांदी के दाम मीडियम से लॉन्ग टर्म में यहां पहुंच सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते कुछ महीने में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 2025 में चांदी की कीमतों में 60 प्रतिशत तक की तेजी आई है। जोकि इस दशक की सबसे बड़ी उछाल में से एक है।

ये भी पढ़ें:1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, मिलेंगे 7 रुपये डिविडेंड भी, आपका है दांव?

क्यों बढ़ रहे हैं दाम

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि हालिया तेजी पहले की तेजी से काफी अलग है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि मौजूदा समय में तेजी की बड़ी वजह चीन, तुर्की, इंडिया और अरब देश हैं। एशिया इस समय ग्लोबल बुलियन का केंद्र बिंदु बन चुका है। वहीं, पहले कीमतों में तेजी के पीछे की वजह पश्चिमी देशों की अस्थिरता थी।

अकेले भारत ने मौजूदा वर्ष के तीसरी तिमाही में 300 टन गोल्ड और 3000 टन सिल्वर इंपोर्ट किया है। भारत सही एशिया के कई देश गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं। जिसकी वजह से भी कीमतों पर असर पड़ा है।

अन्य क्या कारण हैं?

1-डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे चला आया है। रुपया मजबूत हो रहा है।

2- कमजोर लेबर डाटा के बाद भी अमेरिकी फेड रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में कटौती भी एक वजह है।

3- जापान और चीन में राजनैतिक अस्थिरता ने भी गोल्ड की कीमतों को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें:1 पर 24 शेयर बोनस दे रही कंपनी, रिटर्न के मामले भी अव्वल, 3 महीने में पैसा डबल

दिवाली की वजह से बड़ी डिमांड

घरेलू बाजार में भी डिमांड काफी बढ़ गई है। कीमतों में तेजी के बाद दिवाली की वजह से सोने और चांदी की जमकर खारीदारी लोग कर रहे हैं। पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 में से 7 सालों के दौरान दिवाली पर गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे की कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में निवेश करने की सलाह देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।