3 लाख का सोना, ₹5 लाख रुपये के पार चांदी? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा शेयर बाजार करेगा क्रैश
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: रॉबर्ट कियोसाकी ने गोल्ड और सिल्वर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है
- उन्होंने शेयर बाजार में गिरावट की बात कही है

Gold Silver Price Today: ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। साथ ही उन्होंने शेयर बाजार में आने वाले समय में भारी गिरावट की बात कही है। जिसकी वजह से चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने लिखा है कि दिग्गज मार्केट विश्लेषक जिम रिकार्ड्स का मानना है कि गोल़्ड का रेट 1000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। वहीं, चांदी का रेट 200 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। इस समय सोने का रेट 4500 डॉलर प्रति आउंस है। वहीं, चांदी का रेट 75 डॉलर प्रति आउंस है। यानी घरेलू बाजार में सोने का रेट 300000 रुपये और चांदी का रेट 500000 रुपये के पार जा सकता है।
दुनिया भर के शेयर बाजार कर रहे संघर्ष
ईंधन की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ गई है। जिसका असर वहां के शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है। वैश्विक अस्थिरता की वजह से शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार में इससे अछूता नहीं है।
रॉबर्ट कियोसाकी अपने पोस्ट में लिखते हैं कि अच्छे निवेशक भविष्य को देख लेते हैं और उसी हिसाब से एक्शन लेते हैं। ध्यान रहे कि आप इस गिरावट के शिकार नहीं हो सकते हैं। आप इससे अमीर बन सकते हैं।
एक और क्राइसिस के ओर विश्व?
रॉबर्ट कियोसाकी की नई भविष्यवाणी की वजह से एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। इस बात की बहस छिड़ गई है कि क्या आने वाले समय में एक बार फिर से दुनिया मंदी की ओर बढ़ रही है।
घरेलू बाजार में आज क्या है सोने और चांदी का रेट?
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158117 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157484 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144835 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118588 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92498 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी का रेट शुक्रवार की शाम को 266000 रुपये था। बता दें, शनिवार और रविवार को छुट्टी की वजह से नई कीमतें जारी नहीं की गई हैं।
पीएम ने सोना ना खरीदने की है अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद ही गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


