2026 में ₹156000 के पार चला जाएगा सोना, अभी मिल रहा ₹10 हजार सस्ता, एक्सपर्ट बोले खरीदने का अच्छा मौका
Gold Price rate in 2026: सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम लुढ़ककर 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट 149,125 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर शुक्रवार को था।
Gold Price rate in 2026: सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम लुढ़ककर 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट 149,125 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर शुक्रवार को था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने का दाम अगले साल 2026 में 156000 रुपये को यह क्रॉस कर जाएगा। बता दें, मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतें जिस रेंज में हैं एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह खरीदने का अच्छा मौका है।

सोने का भाव 17 अक्टूबर को 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। तब से शुक्रवार तक सर्राफा बाजार में सोने का दाम 10,104 रुपये कम हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमतों में 28975 रुपये की गिरावट आई है। बीते एक दो कारोबारी दिन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
2026 में कहां जाएगा गोल्ड का रेट?
अगले साल 2026 में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। इसकी वजह दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी और अमेरिका बैंक के संभावित ब्याज दरों में कटौती से इस पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। गोल्ड की कीमतों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में सोने का भाव 126000 रुपये से 156000 रुपये के बीच रह सकता है।
ब्रोकरेज हाउस एचएसबीसी को उम्मीद है कि सोने का रेट 1,44,068 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है। वहीं, Goldman Sachs को उम्मीद है कि यह 4900 डॉलर प्रति आउंस यानी 153000 रुपये तक जा सकता है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन गोल्ड की कीमतों में लेकर बहुत आशावादी नहीं है। ब्रोकरेज हाउस 125000 रुपये के रेंज में अगले साल भी गोल्ड को देख रहे हैं।
खरीदने को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
गोल्ड के मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि 123000 रुपये के नीचे रहने पर गोल्ड में निवेश करना ज्यादा उचित रहेगा। वो एक अच्छा खरीदारी का मौका देख रहे हैं।
(सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई वजहें होती हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।





