
सोना 1175 रुपये टूटा, चेक करें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Rate 12 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना 1175 रुपये सस्ता होकर 156147 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 19974 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 160831 रुपये पर आ गया है।
Gold Rate 12 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना 1175 रुपये सस्ता होकर 156147 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 19974 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 160831 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 1906 रुपये की गिरावट के साथ 67381 रुपये पर आ गया है। बुधवार को सोना बिना जीएसटी 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब 1076 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 143031 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 147321 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी महज 882 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज यह 117110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 120623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट 687 रुपये गिरकर 91346 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 94086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1170 रुपये टूटकर 155522 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 160187 रुपये हो गई है।
फरवरी में ऐसी रही सोने की चाल
1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।
2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।
3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
10 फरवरी: सोना 1379 रुपये महंगा होकर 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
11 फरवरी: सोना 1067 रुपये महंगा होकर 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
स्रोत: IBJA
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 260614 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 260300 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,765,000 रुपये है।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक आज दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2343 रुपये है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



